नवरात्री में क्या करें क्या न करें ?
हेलो दोस्तों ! मेरा नाम पुजा कुमारी है और मेरा ब्लॉग AchchhiJankari4u पर आपका स्वागत है. आज के इस लेख में हम जानेंगे की हमे नवरात्र में क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए.
नवरात्री में हमे कुच्छ चीजों को करने से बचना चाहिए
हमारा देश पर्व - त्योहारों का मेला है. यहाँ समय समय पर हर त्योहार आता रहता है और हमे खुशियाँ मिलती रहती हैं. सभी रिश्तेदार हर त्योहार एक दुसरे के यहाँ आते जाते हैं और मिलकर खुशियाँ बांटते हैं. हमारे लिए हर बार की तरह इस बार भी नवरात्र खुशियाँ का भंडार ला रहा है. सभी 3 - 4 महीने पहले से ही इसकी तैयारी करने लगते हैं, दुकानों में कपडे महंगे होने लगते हैं, परदेश में रहने वाले लोग घर आने लगते हैं, मंदिर में माँ की प्रतिमा बनने की तैयारी में लोग जुट जाते हैं. नवरात्र में नौ दिनों की पूजा की जाती है सभी अपने अपने मनोकामनाएं माँ के समक्ष प्रकट करते हैं और उनकी हर मनोकामना माँ पूर्ण करती हैं. यह त्योहार पुरे भारत में जगह के अनुसार मनाया जाता है. माँ अपने भक्तों पर सदेव प्रसन्न रहती हैं लेकिन नवरात्र में हमसे जाने - अनजाने में कोई भूल हो जाती है तो उसके लिए हमे कुछ विशेष बातों पर ध्यान रखना चाहिए जो निचे दिए गये हैं -
नवरात्र में क्या न करें -
1. दाढ़ी - मूंछ, बाल आदि न कटना
नवरात्री में हमे दाढ़ी - मूंछ, बाल आदि नही कटाने चाहिए जो उपवास रखता उसको तो बिलकुल भी नही. इससे माँ रुष्ट हो जाती हैं.
2. सात्विक भोजन
नवरात्री में उपवास करने वाले व्यक्ति के साथ साथ घर में सभी को सात्विक भोजन ही करना चाहिए, जब तक नवरात्र हो लहसुन - प्याज आदि का सेवन न करे.
3. नासिले पदार्थ का प्रयोग न करे
नवरात्री के समय नासिले पदार्थ का सेवन नही करना चाहिए. इससे माँ क्रोधित होती हैं और व्रत का फल नही मिलता.
4. घर को खाली न छोड़े
जो लोग घर में अखंड ज्योति जलाते हों या कलश स्थापित किये हो उनको कभी भी घर खाली नही छोड़ना चाहिए.
5. अनाज का सेवन नही
जो व्यक्ति उपवास रखता हो उसको अनाज का सेवन नही करना चाहिए, फलाहार का ही सेवन करना चाहिए.
6. दिन में न सोना
विष्णु पुराण के जैसे इसमें भी जो व्यक्ति नवरात्र करता हो उसे दिन में नही सोना चाहिए.
7. मासिक धर्म के दौरान पुजा न करना
महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पुजा नही करनी चाहिए.
8. साफ - सुथरा रहें
उपवास के दौरान व्यक्ति को साफ - सफाई पे विशेष ध्यान देना चाहिए, गंदे कपडे नही पहनने चाहिए या बिना धुले कपडे नही पहनने चाहिए.
9. चप्पल - जूत्ते से वर्जित
उपवास रखने वाले व्यक्ति को चप्पल - जूत्ते का प्रयोग नही करना चाहिए. जब तक नवरात्र रहे नंगे पैर ही रहें.
10. नींबू न काटे
नवरात्री के दौरान हमे नींबू नही काटने चाहिए.
11. कन्याओं का दिल नही दुखाना
नवरात्री के दौरान हमे कोई भी कन्या का दिल नही दुखाना चाहिए कन्याएं माता का रूप होती हैं.
नवरात्री में क्या करे.
1. प्रतिदिन मंदिर जाना
नवरात्री के दौरान हमे प्रतिदिन मंदिर जाने चाहिए मंदिर में भजन कीर्तन में सहयोग करना चाहिए.
2. देवी को जल अर्पित करना
माँ देवी को प्रतिदिन जल अर्पित करने और दिया जलाने से माँ प्रसन्न होती हैं और हमारी जो भी मनोकामना हो उसे पूर्ण करती हैं.
3. नौ दिनों तक उपवास रखना
नवरात्री के दौरान जो भी नौ दिनों का उपवास रखता है एवं नियमोनुसार रहता है उसपर माता रानी प्रसन्न होकर उनके सारे दुःख - दर्द को हर लेती हैं.
4. देवी का विशेष श्रृंगार करना
नवरात्री के दौरान माँ का विशेष श्रृंगार करना चाहिए. श्रृंगार में - फूल के माला, चुनरी, चूड़ी, लाल वस्त्र आदि हो सकते हैं.
5. अष्टमी पर विशेष पूजा और कन्याओ को भोजन करना
नवरात्री के दौरान हमे माँ की विशेष पुजा करवानी चाहिए और कन्याओं को भोजन करवाना चाहिए. कन्याएं माता का रूप होती हैं.
रिलेटेड पोस्ट


0 Comments