प्रधानाध्यापक के पास छुट्टी के सम्बन्ध में पत्र
हेलो दोस्तों! मैं हूँ पुजा कुमारी. मेरा ब्लॉग Achchhijankari4u.blogspot.com पर आपका स्वागत है. आज का टॉपिक मैं आपलोगों के लिए ले कर आई हूँ छुट्टी के लिए आवेदन. आप जानते ही होंगे आवेदन हमारे दैनिक जीवन में बहुत काम आती है, वैसे तो आवेदन तीन प्रकार से लिखा जाता है. 1 सामाजिक पत्र, 2 व्यवसायिक पत्र, और 3 आधिकारिक पत्र.
वैसे बिना समय गंवाए हम main points पर आते हैं, हाँ तो आमतौर पे हमे पत्र लेखन का ज्ञान 5 वीं से ही प्राप्त करनी चाहिए, परन्तु इस टॉपिक पर हम उतना ध्यान नही देते हैं. और हम पहुँच जाते हैं 9-10 क्लास में. और तब ये हमारे लिए बहुत ही जरुरी हो जाता है. उस समय पत्र - लेखन, निबंध वगैरह बहुत जरुरी होता है 9-10 क्लास के बच्चों के लिए. इससे जुड़े questions भी 10 वीं की परीक्षा में पूछे जाते हैं. तब बच्चे इसपे बहुत गौर करते हैं. गौर करना ही पड़ता है क्युकी 5-10 अंक के questions होते हैं.
इसी बात को हम ध्यान में रखते हुए आज ये पोस्ट आपके सामने लायी हूँ ताकि आपकी हेल्प हो सके.
प्रधानाध्यापक के पास छुट्टी के सम्बन्ध में पत्र
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय
(स्कुल का नाम----------------------)
विषय: छुट्टी के सम्बन्ध में.
महाशय,
सविनय निवेदन यह है की मैं शालिनी कुमारी, कक्षा 5वीं की विद्यार्थी हूँ. मेरे घर में जरुरी काम पड़ जाने के कारण दिनांक 20/09/2020 से लेकर 22/09/2020 तक मैं अपने विद्यालय में उपस्थित नही हो सकुंगी.
अतः श्रीमान् से अनुरोध है की मुझे दो दिनों की छुट्टी देने की कृपा प्रदान करे. इसके लिए मैं सदा आपकी आभारी रहूंगी.
आपकी विश्वासी छात्रा
शालिनी कुमारी
वर्ग - 5 वीं
क्रमांक - 10
तो दोस्तों आज का हमारा ये पोस्ट आपको कैसा लगा हमे कमेंट कर के बतायें. और इससे जुडी कोई और जानकारी चाहिए हो तो भी कमेंट करे और अगर आपके पास भी इससे रिलेटेड पोस्ट हो तो हमे निचे दी हुई सोशल मीडिया पे कमेंट कर के जरुर बताएं.
धन्यवाद!


0 Comments