सफलता के 9 टिप्स जिसे जानकार कोई भी सफल बन सकता है | सफलता टिप्स | Success Tips
हेलो दोस्तों! मैं पुजा हूँ. मेरा ब्लॉग Achchhi Jankari 4U पर आपका स्वागत है. आज मैं आपके सामने बात करने वाली कुछ सफलता के टिप्स. जिसे अपनाकर आप एक सफल व्यक्ति बन सकते है. सफलता का नाम सुनते ही सबके मन में एक इच्छा जागृत होती है की मैं भी सफल बनूँ, मैं भी आमिर बनूँ, मैं भी ढेर सारे पैसे कमाऊँ, मेरे पास भी एक अच्छी कार हो, एक बड़ा सा घर हो. लेकिन एक बात ये भी है कि ये सब महारथ सिर्फ सोचने से नही मिल सकती. इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. दिन - रात काम करना पड़ेगा. तब जाकर आपकी मेहनत रंग लाएगी. और उसके बाद क्या आप हो गये सफल, आप बन गये आमिर. आप जो जो इच्छाएं रखते हैं सब पूरी कीजिये.
लेकिन कुछ बात ध्यान रखिये......
इच्छाएं पूरी करने के लिए पहले इच्छाएं मारनी पड़ती है. ज्यादा पाने के ज्यादा खोना भी पड़ता है. आमिर बनने के लिए गरीब बनना पड़ता है. अब इसका मतलब ये नही की आपके पास जो हो सब बेच - खोच कर गरीब बन जाओ, इससे और रोड पर आ जाओगे. मेरा गरीब बनने का तात्पर्य ये है. की अपने सपनो में इतने डूब जाओ की लोगों को लगे की " ये पागल हो गया है, इससे कुछ नही होगा बस ये ऐसे ही करते रहेगा, और कुछ ज्यादा नही कर पायेगा ". तब जाके कहीं आपको सफलता मिलती है. सफलता के लिए भी कीमत चुकानी पड़ती है.
आपको सफलता के लिए कुछ आदत भी अपनानी चाहिए अपने लाइफ में. जो निचे दिए गये हैं-
1. Be Serious Your Future (अपने भविष्य के प्रति गंभीर रहो)
एक बात तो सच है की जब तक आप किसी चीज को पुरे मन से नही करोगे, तब तक उसमे सफलता हासिल नही कर सकते. जब तक एक potter (कुम्हार) मिट्टी के बर्तनों में अपना जी जान नही लगाता तब तक वो बिकने के काबिल नही होती. जब तक एक मूर्तिकार मूर्ति में अपना जी जान नही लगाता तब तक उसमे जान नही आती. ठीक उसी तरह जब तक आप अपने फ्यूचर के प्रति जी जान नही लगायेंगे, आपका भविष्य निखरेगा नही. सो अब फैसला आपके हाथ में है.
2. Be Serious Your Goal (अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहो)
बिना लक्ष्य के आप अपने लाइफ में सफल नही हो सकते. अगर आपको सफल होना है तो आपको लक्ष्य बनाना होगा और उस लक्ष्य के ऊपर काम भी करना होगा, एक समय में एक ही लक्ष्य को फोकस करो और पुरे जी जान लगा दो उस लक्ष्य के प्रति. आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता.
3. Be Serious Your Spend (अपने खर्चे पर गंभीर रहो)
गरीब लोग इसलिए गरीब नही होते कि वो कम कमाते हैं वो इसलिए गरीब होते हैं क्युकी उनका खर्च का कोई सीमा नही होती. खर्च करते जाओ, जो आया उसे खर्च कर दो. लेकिन आमिर लोग ऐसे नही करते, वे अपने खर्च को नियंत्रण में रखते हैं और जो ज्यादा जरुरी सामान हो वही खरीदते हैं फालतू की चीजों में पैसे बर्बाद नही करते. सो अगर आपको एक सफल व्यक्ति बनना है तो आपको अपने खर्चे पर काबू करना होगा.
4. Be Serious Your Time (अपने समय के प्रति गंभीर रहें)
अब बात आती है समय की. क्या आप टाइम मैनेजमेंट को जानते हैं, अगर नही जानते तो सिख लीजिये. टाइम मैनेजमेंट सफलता के लिए बहुत जरुरी है. समय पर किया गया छोटा काम असमय किया बड़ा काम से ज्यादा अच्छा होता है. समय कभी रूकती नही है. हमे ही उसे पकड़ना होता है. जो समय को पकड़ लिए वो सफल हो गया और जो समय को न पकड़ पाया वो असफल हो गया. बिता हुवा समय कभी वापस नही आता. इसलिए समय के महत्व को समझिये. और इसका सदुपयोग कीजिये.
5. Be Serious Your Health (अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें)
सफल होने के लिए स्वस्थ शरीर का होना भी बहुत जरुरी होता है. अगर आपका शरीर स्वस्थ ही नही है तो आप हार्ड वर्क नही कर पाओगे. और बिना हार्ड वर्क के सफलता हासिल नही होती. इसलिए अपने शरीर पर भी ध्यान देना बहुत जरुरी है.
6. Be Serious Your Behaviour (अपने व्यव्हार के प्रति गंभीरता)
सफल व्यक्ति अपने व्यवहार के प्रति बहुत गंभीर रहते हैं, कुछ भी बोलने से सोचते हैं और कुछ करने से पहले भी सोचते हैं. तब करते हैं, इससे उनको नुक्सान होने की संभावना कम रहती है. और वो जल्दी ही सफल हो जाते हैं.
7. Be Serious Your Relationship (अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता)
सफल लोग अपने रिश्ते के प्रति हमेशा सजग होते हैं. वे अपने रिश्ते और रिश्तेदारों का बहुत ख्याल रखते हैं. समय पड़ने पर उनकी हेल्प करते हैं. जिससे अगर कभी मुश्किल हो तो वही रिश्तेदार हमारी हेल्प करते हैं. इसलिए काम के साथ - साथ फॅमिली, रिश्तेदारों को लेकर चलना चाहिए.
8. Use Smartphone Seriously (गंभीरता से फ़ोन use करना)
सफल व्यक्ति अपना फोन भी गंभीरता से use करते हैं. फ़ोन का जो काम हो वो सारे गंभीरता से करते हैं. फ़ोन छेरना मना नही है, लेकिन गंभीरता से use करे और पुरे दिन उसी में घुसे मत रहिये, उसका काम हो जाये उससे बहार निकलिए और अपना काम को पुरे 100% दीजिये.
9. Play Seriously (गंभीरता से खेलें)
सफल व्यक्ति गंभीरता से खेलते हैं. खेलने से शरीर स्फूर्ति रहता है और पूरा बॉडी फिट रहता है जिससे हमारे शरीर को एक्सरसाइज की ताकत मिल जाती है और हमारा बॉडी के साथ - साथ हमारे mind भी एक्टिव हो जाता है और जब mind एक्टिव होता है तो हमारा काम चुटकियों में हो जाता है. और काम करने में बोर फील नही होता. शरीर में एनर्जी लेवल हाई होता है.
तो ये थी कुछ सफलता के टिप्स जो हर सफल व्यक्ति करते हैं. अगर आपको भी सफल होना है तो जरुर कोशिश करे.
0 Comments