Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

10 अच्छी आदतें जिन्हें हर किसी को अपने जीवन में जोड़ना चाहिए.

10 अच्छी आदतें जिन्हें हर किसी को अपने जीवन में जोड़ना चाहिए. 

हेलो दोस्तों ! मेरा नाम पुजा कुमारी है और मेरा ब्लॉग AchchhiJankari4u पर आपका स्वागत है. आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं मानव की 10 अच्छी आदतों  के बारे में. क्या आप जानते हैं की आपकी सफलता के पीछे आपकी आदत भी शामिल है. जी हाँ सही सुना आपने.एक बात आपको बता दूँ आप जैसे सोचेंगे वैसे काम करेंगे और जैसे काम करेंगे वैसे आपके आदत बनेंगे और जैसे आपके आदत बनेंगे वैसे आप हर रोज सफलता की ओर बढ़ते चले जायेंगे. हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है परन्तु अपने जीवन में कुछ बदलाव नहीं लाना चाहता. तो आज मैं आपलोगों के सामने शेयर करने वाली हूँ वही 10 अच्छी आदतें जिन्हें अपनाकर हर इन्सान अपने लाइफ को success के ओर बढ़ा सकता है.

10 अच्छी आदतें जिन्हें सभी को अपनी लाइफ में आजमाना चाहिए.

1. सवेरे जल्दी उठाना.



आज जितने भी सफल इन्सान हैं वो सुबह में जल्दी उठने का आदत बना लेते हैं. हर रोज उनका जल्दी उठना एक आदत सा बन जाता है और उनके पास एक आम आदमी के अपेक्षा समय ज्यादा होता है. और जब समय ज्यादा हो तो जाहिर सी बात है की काम भी ज्यादा करेंगे. और जो इन्सान काम ज्यादा करेगा तो वो जल्दी ही प्रगति की ओर बढेगा. हाँ ये भी सही है की सफलता हासिल करने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. परन्तु वो भी उनका धीरे - धीरे आदत बन जाती है. और वो तब सफलता के मुकाम तक पहुँचते हैं.

2. सवेरे - सवेरे ईश्वर का स्मरण करना.



हर इंसान के पास सामान उपलब्धियां नही होती. किसी के कम तो किसी के पास ज्यादा. दुःख और सुख दोनों के पास होता है पैसे वाले के पास भी और बिना पैसे वाले के पास भी. अब आपलोग ये सोचेंगे की पैसे वाले के पास क्या दुःख. उसके पास पैसे है वो कुछ भी कर सकता है. परन्तु ऐसा नही है वो भी दुखी होता है. चाहे वह पारिवारिक दुःख हो, या फिर आर्थिक दुख हो. जिसके पास जितना ज्यादा होता है वो उतना ही और की तलाश में रहता है. और उसी के कारण वो दुखी होता है. 

    लेकिन जिसके पास ज्यादा नही है वो इसलिए दुखी है की उसके पास तो है ही नही. लेकिन क्या दुखी होने से ज्यादा हो जायेगा या फिर आमिर हो जायेगा. नही ! ऐसा बिलकुल भी नही है. अगर ऐसा होता तो आज मार्किट में दुःख भी अन्य वस्तुवों की तरह बिकता और वो सबसे महंगा होता. लेकिन ऐसा नही है जो जितना मेहनत करता है उसको उसी हिसाब से मिलता है. मेहनत तो इंसान करता है लेकिन देता ऊपर वाला है. वो सबको हिसाब से देता है. इसलिए हमे दुखी न होकर ज्यादा से ज्यादा मेहनत करना चाहिए. और जो हमारे पास है उसके लिए ऊपर वाले को शुक्रिया करना चाहिए. क्युकी जो आपके पास है वो क्या पता दुसरे के पास न हो.

इसलिए हमेशा जो है उसमे खुश रहिये और मेहनत करते जाइये आपको जरुर मिलेगा.

3. ध्यान/योगा करना



आज अगर  अपने चारों ओर देखा जाये तो हमे दुनिया बहुत व्यस्त दिखाई देती है. किसी के पास थोडा सा भी समय नही है. कोई अपने ऑफिस में व्यस्त है तो कोई अपने खुद के व्यवसाय में व्यस्त है और कोई खुद के घर के कामों में व्यस्त है. इस तरह से आज हर इन्सान व्यस्त है. किसी के पास खाने तक का समय नही है. लेकिन क्या आपको पता है की इस व्यस्त जीवन में योगा कितना महत्वपूर्ण है. हाँ दोस्तों, आजकल योगा करना बहुत ही जरुरी है. योगा करने से हमारे शरीर में रक्त संचार अच्छा होता है जिससे हमे कोई शारीरिक प्रॉब्लम नही होती. हम अपने कामों को स्फूर्ति के साथ करते हैं. लेकिन एक अस्वस्थ व्यक्ति कभी अपने काम को सही ढंग से नही कर सकता. इसलिए हमे योगा / ध्यान के लिए समय अवश्य निकलना चाहिए. 

4. प्रतिदिन स्नान



वैसे तो हर कोई हर रोज़ स्नान करता ही है. लेकिन जब ठण्ड के समय आता है तो कई लोग ठण्ड की वजह से स्नान नही करते. सप्ताह में एक बार या 2-3 दिन में स्नान करते हैं. लेकिन ये अच्छी आदत में शामिल नही है. प्रतिदिन स्नान करने से हमे उर्जा मिलती है. तन-मन दोनों तारो-ताज़ा रहता है और काम करने में मन लगता है. जो इन्सान हर रोज़ स्नान करता है अगर वो एक दिन स्नान न करे तो वो उस दिन हर दिन अपेक्षा थोडा अलग फील करेगा. उसका मन सुस्ती सा रहेगा. जिसके वजह से शरीर में स्फूर्ति नही आएगी और काम में रुकावट होगी. जो एक सफल व्यक्ति कभी नही करता. इसलिए हमे प्रतिदिन स्नान करना चाहिए.

5. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दुरी



हम में से ज्यादातर लोग सवेरे उठते ही न्यूज़, अखबार या फ़ोन हाथ में ले लेते हैं और कुछ देर उसी में समय बर्बाद कर देते हैं. वैसे तो सवेरे के समय में हमे इन सब चीजों से दुरी बनानी चाहिए. अखबार में तरह -  तरह के न्यूज़ दिए होते हैं जिसको पढने के बाद वो आपके दिमाग में घर कर जाते हैं और आप पूरा दिन कहीं न कहीं उन सब न्यूज़ से डिस्टर्ब होते हैं. मानसिक तनाव भी तेज़ हो जाता है. इसलिए सवेरे के समय में इस सब चीजों के जगह एक अच्छा किताब पढ़ ले. जो आपको पूरी लाइफ हेल्प करेगी.

6. लिखने के आदत



 सवेरे उठने के फ्रेश हो जाने के बाद कुछ लिखने की आदत डाले. जिसमे आप अपने गोल्स के बारे में लिख सकते हैं और इसके साथ साथ आप एक अच्छी आदत और एक बुरी आदत भी लिखा कीजिये. इससे क्या होगा की बुरी आदत को हटा कर अच्छी आदत को आजमाने के लिए प्रेरणा मिलेगी. और आपकी बुरी आदत धीरे धीरे ख़त्म होती जाएगी.

7. दुसरे की मदद करना


 

हमे निःस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना चाहिए. आज हम जो कुछ भी दूसरों के लिए करते हैं तो उसमे अपना फायदा हो तभी करते हैं वरना नही करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है निःस्वार्थ भाव से किया गया मदद के लिए भगवन खुश होते हैं और वो आपकी प्रगति को और ज्यादा बढ़ा देते हैं. इसलिए हमे लोगो की निःस्वार्थ भाव से मदद करना चाहिए.

8. बुजुर्गों का आशीर्वाद



कहते हैं की बुजुर्गों के आशीर्वाद में बड़ी ताकत होती है. बुजुर्ग भगवन के सामान ही होते हैं इसलिए उनका मजाक न बनाये और उन्हें इज्ज़त दें. इतना ही करने से वो भी खुश होंगे और भगवन भी. बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफल होने में मदद करेगा.

9. पूरी लगन से काम करे.



इन्सान को हर काम पूरी दिल लगा कर करना चाहिए. एक समय में एक ही काम करना चाहिए. इससे एक ही काम पे पूरा फोकस रहता है और काम भी जल्दी पूरा हो जाता है और कोई परेशानी भी नही होती. कई लोग एक साथ बहुत सारे काम करते हैं और उनका फोकस किसी एक काम की जगह दुसरे काम पर भी चला जाता है और कई परेशानियाँ भी आती हैं कभी कभी तो सारे काम के चक्कर में एक काम भी पूरा नही हो पता.

इसलिए जब भी कोई काम करे. एक समय में एक ही काम करे और पुरे लगन से करे. देखिएगा काम भी जल्दी पूरा हो जायेगा और कोई परेशानी भी नही होगी.

10. किताबें पढना



आजकल आप सब देखते ही होंगे की हर इन्सान के पास Smartphone है जहाँ तक की छोटे बच्चे के पास भी. कोई भी किताब पढना नही चाहता. हर व्यक्ति शार्टकट चाहता है. बच्चे पढाई भी फ़ोन के माध्यम से ही करना चाहते हैं. कोई भी किताबें पढना नही चाहता. लेकिन क्या आपको पता है अगर फ़ोन में दी गयी जानकारी एक नदी है तो किताबों में दी गयी जानकारी समंदर है. और जैसे समंदर का पानी कभी सूखता नही वैसे किताबों से मिला ज्ञान कभी खत्म नही होता.

इसलिए हर रोज़ एक अच्छी से किताब पढने की आदत बना लीजिये. आपका जीवन बदल जायेगा.


तो दोस्तों अगर हमारा ये पोस्ट आपलोगों को अच्छा लगा होगा, हमारे इस पोस्ट से आपको कुछ फायदा हुआ होगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे और अपने दोस्तों को भी ये 10 आदतें की जानकारी दें. ज्यादा जानकारी के लिए हमे कमेंट करे.

धन्यवाद!




Post a Comment

0 Comments