Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

The Best Actor - Sushant Singh Rajput Biography in Hindi

Sushant Singh Rajput Biography in Hindi ~ सुशांत सिंह राजपूत हिंदी में बायोग्राफी 

                                    


                                        सुशांत सिंह राजपूत की हिंदी में जीवनी.

हेलो दोस्तों! मेरा नाम पुजा कुमारी है, मेरा ब्लॉग AchchhiJankari4u पर आपका स्वागत है. आपलोगों के लिए आज का टॉपिक है - सुशांत सिंह राजपुत की जीवनी हिंदी में. सुशांत सिंह अपने लाइफ में एक सक्सेसफुल इंसान थे. वो एक्टर के रूप में, थिएटर में और टीवी कलाकार में काम करते थे.  लेकिन आज वो हमारे बिच नही हैं, उनके जीवन के बारे में आज हम विस्तार में जानेंगे.

सुशांत सिंह का जन्म 7 जनवरी 1986 को पटना, बिहार, भारत में हुआ था. उनके पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह और माता का नाम उषा सिंह है. उनकी तीन बहन हैं, उनमे से एक नीतु सिंह राज्य स्तर की क्रिकेटर है, उनकी माँ की मृत्यु 2002 में हुई थी. 

सुशांत सिंह की हाई स्कूल की पढाई पटना में सेंट करेन हाई स्कूल में हुई उसके बाद नई दिल्ली में कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढाई की.

2003 में उन्होंने DCE प्रवेश परीक्षा में 7वाँ स्थान हासिल किया और दिल्ली के इंजिनीरिंग कॉलेज बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग में प्रवेश प्राप्त किया.

सुशांत सिंह का करियर
सुशांत सिंह एक एक्टर के रूप में, थिएटर में, और टीवी सीरियल में काम किये थे. उन्होंने अपना करियर हिंदी टीवी सीरियल ' किस देश में  है मेरा दिल '  से शुरुवात की. लेकिन वो वहाँ उतना प्रसिद्ध नही हुए जितना की एक धारावाहिक सीरियल ' पवित्र रिश्ता ' में हुए थे 

इस सीरियल में काम करने के बाद वो पूरा घर - घर में, गांव - शहर में छा गये. और उसके बाद उनको फिल्मों के लिए भी काम मिलने लगा था. उनका फ़िल्मी दुनिया में करियर की शुरुआत ' काय पो छे! ' फिल्म से हुई थी, इस फिल्म में उनको काफी प्रसंशा, और सम्मान मिला.

सुशांत सिंह के फिल्म 
काय पो छे! (2013), शुद्ध देसी रोमांस (2013), पीके (2014), डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्सी (2015), एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016), राब्ता (2017), वेलकम तो न्यूयार्क (2018), केदारनाथ (2018), सोनचिरिया (2019), छिछोरे (2019), ड्राइव (2019).

सुशांत सिंह राजपुत की मृत्यू
सुशांत सिंह की मृत्यु 20 जून 2020 को अपने मुंबई के अपार्टमेंट में फंसी लगाने से हुई. यही बात सबसे पहले सामने आयी थी. अभी हर रोज़ न्यूज़ आते हैं, की सुशांत की मृत्यु एक आत्महत्या नही बल्कि हत्या है, लेकिन अभी तक इसका खुलासा नही हो पाया है की आखिर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुई कैसे.
 
वैसे उनका एक फिल्म में कहना था की जीवन की समस्याओं से लड़ना चाहिए, उनसे भागना नही चाहिए. एक बार न्यूज़ में आया था की वो कुछ दिन पहले से काफी डिप्रेशन में थे और यही वजह उनके आत्महत्या को बताया जा रहा है, लेकिन क्लियर कुछ कहा नही जा सकता. उनकी मृत्यु पुरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा कर रख दिया है.

सुशांत सिंह राजपूत का संक्षिप्त जीवनी 
नाम                 :-             सुशांत सिंह राजपूत / Sushant Singh Rajput (SSR)
जन्म                :-             7 जनवरी 1986
जन्म स्थान      :-             पटना, बिहार, भारत
राष्ट्रीयता         :-              भारतीय
धर्म                 :-               हिन्दू
पिताजी           :-               कृष्णा कुमार सिंह
माताजी           :-               उषा सिंह
बहन                :-              3 श्वेता सिंह, कीर्ति सिंह, नीतू सिंह
भाई                 :-              0
विवाह              :-              अविवाहित
प्रेमिका             :-              अंकिता लोखंडे (अभिनेत्री), कृति सनोन (अभिनेत्री)
निवास स्थान    :-             मुंबई
स्कूल                :-             सेंट करेन हाई स्कूल
                                        कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल, नई दिल्ली
कॉलेज              :-              देल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), नई दिल्ली
शिक्षा योग्यता   :-              बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग
पेशा                  :-              अभिनेता और फिलान्थ्रोपिस्ट
नेट वर्थ             :-              59 करोड़ रूपए
मृत्यु                 :-              14 जून 2020 


सुशांत सिंह के बारे में 
पसंदीदा गायक   - ए आर रहमान
पसंदीदा अभिनेता - वडार्क रोबर्ट डी नीरो
पसंदीदा क्रिकेट खिलाडी - सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी
पसंदीदा रंग - श्वेत
पसंदीदा जगह - फ्रांस, न्यूजीलैंड
पसंदीदा शौक - क्रिकेट खेलना, पढना. 

Post a Comment

0 Comments