Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

क्या शादी होने के बाद लड़कियों का आर्थिक तंगी दूर हो जाती है ?

 क्या शादी होने के बाद लड़कियों का आर्थिक तंगी दूर हो जाती है ?


क्या शादी होने के बाद लड़कियों का आर्थिक तंगी दूर हो जाती है ?

हेलो दोस्तों ! मेरा नाम पुजा कुमारी है और मेरा ब्लॉग AchchhiJankari4u पर आपका स्वागत है. तो दोस्तों आज मैं आपके सामने एक शानदार टॉपिक लेकर आई हूँ तो चलिए उस टॉपिक की ओर बढ़ते हैं. टॉपिक की ओर बढ़ने से पहले मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहूंगी की क्या आप अपने लिए हिम्मत कर सकते हैं, अपने ख़ुशी के लिए थोडा सा भी संघर्ष सकते हैं अपनी जिंदगी के लिए थोडा मर सकते हैं, अगर हाँ तो फिर ठीक है. क्युकी अगर आप खुद की इज्ज़त करना सिख जाओगे तभी दुसरे भी आपकी इज्ज़त करेंगे. अगर हमारी पोस्ट ये लड़कियाँ पढ़ रही हैं तो बहोत ही अच्छी बात है. क्युकी ये पोस्ट खास कर लड़कियाँ के लिए ही है. जो लोग सोचते हैं की हम लड़की हैं न, तो हम क्या कर सकते हैं, लेकिन मैं बता दूँ की आप बहोत कुछ कर सकते हो, आप वो कर सकते हो, जो लड़के भी नही कर सकते. बस देरी है अपने अन्दर की आवाज सुनने की, अपने दिल की बात सुनने की, हिम्मत करने की, निडर रहने की, अडिग रहने की, मुश्किलों का सामना करने के लिए बुलंद हौसलों की, कठिन परिश्रम की, अपने सपने के लिए मर मिटने की, तो आप हर ऊँचाइयों को छू सकते हैं. भले ही ये इतना आसान नही है लेकिन असंभव भी नही है. अब चलते हैं टॉपिक की ओर.

क्या शादी होने के बाद लड़कियों का आर्थिक तंगी दूर हो जाती है ? यही हमारा आज का टॉपिक है. तो इसका जवाब एक लड़की ही दे सकती है. क्युकी एक लड़की ही इस प्रश्न से रु-ब-रु होती है. हर लड़की के साथ एक जैसा नही होता. सभी के पास अलग अलग परिस्थितियां होती हैं. जो लड़की खुद पर निर्भर है उसे न के बराबर ही आर्थिक परेशानियाँ का सामना करना पड़ता है. परन्तु जो लड़की खुद पर निर्भर न होकर किसी दुसरे पर निर्भर होती हैं उन्हें आर्थिक परिस्थितियां का सामना करना पड़ता है. 

ससुराल जाने के बाद लड़कियाँ पूरी तरह से अपने husband पर निर्भर रहती हैं, कुछ भी खरीदना हो तो सोचना पड़ता है क्युकी उनके पास खुद तो पैसा होता नही तो बेचारी करेंगी तो करेंगी क्या. नई नई शादी शुदा औरत होने के कारण शर्माने तक ही रह जाती हैं और कुछ बोलती भी नही हैं. सामान नही खरीदाये तो चलेगा लेकिन बोलना नही है. और अगर कोई कोई लड़की बोलती भी हैं तो ससुराल वाले ताने मारना शुरू कर देते हैं " अभी अभी शादी हुई नही है की देखो कितना फ़रमाइश करती है, ये चाहिए वो चाहिए". और फिर इस तरह से उनकी इच्छा को दबा दिया जाता है. 

सुझाव 

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमे हर लड़की को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना होगा. ताकि उन्हें आगे चल के किसी के आगे मायूस न होना पड़े. एक बात बता दूँ की अगर हर लड़की आर्थिक रूप से मजबूत हो जाये तो देश में क्रांति आ जाएगी. हमारा देश आगे बढेगा. भले ही आज कहने के लिए लड़का - लड़की को सामान अधिकार प्राप्त है लेकिन ये सिर्फ कहने के लिए है, दिखावे के लिए है, अभी भी ज्यादातर लड़कियां पीछे ही हैं ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लड़के - लड़की में भेदभाव है, भले ही पढने का अधिकार मिल गया है, लेकिन लड़का को कोई बड़ा स्कूल में पढाया जा रहा है वहीँ लड़की को कोई मामूली स्कूल में.

लड़का पढाई के नाम पर खेल खुद रहा है कोई देखने वाला नही है लेकिन लड़की को पढाई के साथ - साथ घर का सारा काम भी करना होता है. और अगर लड़का पढाई में फैल आया तो कोई बात नही फिर से एडमिशन करवा दिया जाता है लेकिन अगर लड़की फैल आई तो पढाई बंद और शादी की बात शुरू. तो वैसी लड़की कैसे खुद पर निर्भर हो पायेगी. आज आप उसकी शादी कर दे रहे हैं कल उसकी जरुरत न पूरा होने पर आप ही के पास दुबारा अपना दुःख का रोना रोएगी और आप सुनने के सिवा कुछ नही कर पाएंगे. और उसकी आंसू के जिम्मेदार आप ही होंगे. और शायद इसी वजह से आज हमारा देश तरक्की नही कर पा रहा है कोई भी गाडी तभी आगे बढती है जब गाड़ी का दोनों पहिया सही हो, और अगर गाड़ी का एक पहिया सही और दूसरा में हवा कम या कुछ प्रॉब्लम हो तो वो गाड़ी आगे नही बढ़ सकती. बस यही बात लागु होती है किसी भी देश की उन्नति करने में. जब तक लड़का लड़की  को सामान दृष्टि से न देखा जाये तब तक विकास संभव नही.

तो आशा करती हूँ की आप सब हमारे बात को समझने का प्रयाश करेंगे और अपनी घर में हर लड़की को सम्मान देंगे और सामान अधिकार भी देंगे. और एक बात और जो सबसे जरुरी है जब तक लड़की खुद के खर्चे उठाने के लायक न हो जाये तब तक शादी नही करेंगे. इससे जुडी अगर कुछ सवाल आपके मन में पैदा हो रहा हो तो कमेंट के जरिये आप हमसे पूछ सकते हैं. मैं जवाब देने की पूरी कोशिश करूंगी.

धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments